जाट आरक्षण आंदोलनकारियों ने हरियाणा के मंत्री के स्कूल मॉल में लगाई आग
जाट आरक्षण आंदोलनकारियों ने हरियाणा के मंत्री के स्कूल मॉल में लगाई आग
रोहतक: सरकारी नौकरियों में ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जाट समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को यहां हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से संबंधित एक स्कूल और एक शॉपिंग मॉल को आग लगा दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने एक स्कूल, आरएन मॉल तथा निकट की दुकानों को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले आंदोलनकारियों ने मंत्री के घर तथा भाजपा विधायक मनीष कुमार ग्रोवर के कार्यालय को आग लगा दी थी।
मनोहर लाल खट्टर सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल रहे अभिमन्यु ने कहा कि राज्य में कई स्थानों पर आगजनी से वह दुखी हैं। लोगों से शांति की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे के समाधान के पक्ष में है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रोडवेज की वर्कशॉप तथा चार सरकरी बसों में भी लगा दी। रोहतक में कर्फ्यू लगा और देखते हुए गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।
[sc:afterFooterAd]
#जटआरकषणआदलनकरयनहरयणकमतरकसकलमलमलगईआग
#News
Friday, 19 February 2016
जाट आरक्षण आंदोलनकारियों ने हरियाणा के मंत्री के स्कूल मॉल में लगाई आग - GoFrnzy.com
जाट आंदोलन हरियाणा के हालात पर गृह मंत्री के घर हुई बैठक - GoFrnzy.com
जाट आंदोलन हरियाणा के हालात पर गृह मंत्री के घर हुई बैठक
जाट आंदोलन हरियाणा के हालात पर गृह मंत्री के घर हुई बैठक
हरियाणा में जाट आंदोलन ने बिगड़ते हालात के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की. दोनों नेताओं ने प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील की. आंदोलनकारियों ने फिलहाल सरकार के किसी भी पेशकश को मानने से इनकार कर दिया है. रोहतक, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत समेत 9 शहरों में सेना ने कमान संभाल ली है. आंदोलनकारियों से समझौते की हरसंभव कोशिश की जा रही है.
हालात पर नजर बनाए हैं कई केंद्रीय मंत्री
आंदोलनकारियों ने दिल्ली जाने वाली सड़कों, रेलवे ट्रैक और पानी की नहर को ठप करने की शुरुआत कर दी है. इन मुश्किलों पर केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है. बजट सत्र से पहले किसी भी तरह हालात सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात की. शुक्रवार रात इस मसले पर दिल्ली में राजनाथ सिंह के आवास पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अहम बैठक की. केंद्र सरकार के कई मंत्री खट्टर से सीधा संपर्क बनाए हुए हैं.एक्शन में आए गृह मंत्री राजनाथ सिंह
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस फायरिंग में हुई तीन लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने आंदोलनकारियों से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की. राजनाथ ने बातचीत के रास्ते से समाधान निकालने की बात कही. सीएम खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील के साथ ही जाटों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार का वादा भी किया. हालांकि, उनकी पेशकश जाट नेताओं ने ठुकरा दी और आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है.बीजेपी सांसद ने वापस लिया बयान
जाट आरक्षण पर बयान देने वाले कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने नाराजगी के बाद अपना बयान वापस लेने पर राजी हो गए हैं. इसके पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने भरोसा दिलाया था कि बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी जाटों को लेकर दिया अपना बयान वापस लेंगे. सैनी ने कहा था कि अगर जाटों को आरक्षण दिया गया तो वह इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने किसी भी तरह के आरक्षण का विरोध किया था.
खट्टर चाहते हैं स्थायी समाधान
जाट आंदोलन का हिंसक रुख और बेकाबू हो जाते हालात को देखकर खट्टर ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाकर मामले पर विचार किया. खट्टर ने कहा है कि सरकार इस मुद्दे का स्थायी समाधान चाहती है. बैठक में ही उन्होंने जाट आरक्षण पर कमिटी बनाने का ऐलान कर दिया. यह नवगठित कमिटी 31 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी.
साथ आया विपक्ष
मुख्यमंत्री खट्टर के भरोसा दिलाने के बाद कांग्रेस और आईएनएलडी के जाट नेताओं ने भी आंदोलन वापिस लेने की अपील की. हरियाणा सरकार ने कहा कि जाटों को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार नया बिल लाएगी. इसके लिए सीएम ने विपक्ष से मदद भी मांगी. फिलहाल सरकार ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी है.
शनिवार को डीयू में प्रदर्शन करेंगे जाट छात्र
हरियाणा के जाट आंदोलन का असर शनिवार से दिल्ली में दिखना शुरू हो जाएगा. शुक्रवार को जाट आंदोलनकारियो ने जबरन मुनक नहर के गेट बंद कर दिल्ली को पानी की सप्लाई रोक दी. दिल्ली यूनिवर्सिटी में जाट छात्र आरक्षण कमिटी शनिवार को आरक्षण की मांग के लिए प्रदर्शन करेगी. आंदोलन के असर वाले इलाकों में मोबाइल- इंटरनेट और फोन रोकने से दिल्ली में रह रहे वहां के लोगों में चिंता फैल गई है.
[sc:afterFooterAd]
#जटआदलनहरयणकहलतपरगहमतरकघरहईबठक
#News
हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलनः मंत्री के घर में लगाई आग, आर्मी बुलाई गई - GoFrnzy.com
हरियाणा में हिंसक हुआ जाट आंदोलनः मंत्री के घर में लगाई आग, आर्मी बुलाई गई
रोहतक (हरियाणा). रिजर्वेशन की मांग पर अड़ी जाट कम्युनिटी के आंदोलन की वजह से राज्य में हालात बिगड़ गए हैं। शुक्रवार को रोहतक में जमकर हिंसा हुई। आंदोलनकारियों ने फाइनेंस मिनिस्टर कैप्टन अभिमन्यु के घर पर हमला कर दिया। कई गाड़ियों में आग लगा दी। भिवानी और रोहतक में कर्फ्यू लगा दिया गया है। देखते ही गोली मारने के आदेश हैं। गुड़गांव, झज्जर और सोनीपत में भी असर देखा जा रहा है। आंदोलनकारी कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाए बैठे हैं। 130 ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं। हरियाणा में इंटरनेट सर्विस ब्लॉक, 6 अहम डेवलपमेंट्स...1. कहां हुई हिंसा?- रोहतक में आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को सबसे पहले महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के बाहर डीएसपी की गाड़ी पर हमला किया।- इसके बाद एग्रो मॉल में कुछ पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। पुलिस ने फोर्स भेजकर इन्हें छुड़ाया। इस बीच पुलिस की झड़प हुई।- इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सर्किट हाउस में गाड़ियों को आग लगा दी।- यहां देसी कट्टे से भीड़ में से एक शख्स ने बीएसएफ पर गोली चलाई।- बीएसएफ ने सेल्फ डिफेंस के लिए विरोध कर रहे लोगों पर गोली चलाई। जिसमें एक की मौत हो गई।- इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आईजी रेजिडेंस पर आग लगा दी और तोड़फोड़ की।- भीड़ ने फिर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर भी तोड़फोड़ की और अंदर खड़ी गाड़ियों को आग लगा दी।- वहीं, रोहतक में जाट आरक्षण को लेकर प्रदर्शन जारी है। रोहतक के मकड़ौली टोल प्लॉजा में आग लगा दी है।2. इंटरनेट सर्विस ब्लॉक- सरकार के सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों की वजह से इंटरनेट ब्लॉक किया गया है।- रोहतक में मोबाइल सर्विस भी काम नहीं कर रही है। 21 फरवरी तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।- सीएम मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को इस मुद्दे पर ऑल पार्टी मीटिंग की। उन्होंने कहा कि वे सभी की सलाह से काम करेंगे।3. अब आर्मी पर भरोसा- हरियाणा के डीजीपी यशपाल सिंघल ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आर्मी बुला ली गई है।- 9 जिलों में आर्मी की तैनात की जा रही है।- केंद्र ने 20 पैरामिलिट्री फोर्स भी भेज दी है। अभी 10 पैरामिलिट्री फोर्स लगी हुई है।4. पांच दिन से चल रहा था चक्का जाम, ऐसे तेज हुआ आंदोलन- आरक्षण की मांग को लेकर पांच दिन से जाट समुदाय राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जाम कर रहा था।- गुरुवार से ही आंदोलन हिंसक होने लगा था।- रिजर्वेशन के सपोर्ट में धरने पर बैठे वकीलों की एक गैर-जाट शख्स के साथ कहासुनी हुई और फिर पुलिस की मौजूदगी में जमकर कुर्सियां चलीं।- कई जगह व्हीकल्स को आग लगा दी गई।5. क्या कर रही है सरकार?- राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को इस मसले पर मीटिंग्स की।- कैबिनेट और ऑल पार्टी मीटिंग में इस मसले पर बातचीत की।- मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों से सलाह लेकर इसका समाधान निकालेंगे। शांति बनाए रखने के लिए हर उपाय किए जाएंगे।- इस दौरान विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने पर भी विचार हुआ।- मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर सरकार जो भी रास्ता है वो अपनाने को तैयार है।- इसके लिए असेंबली में भी प्रस्ताव लाना पड़ा तो वो भी लाया जाएगा।- 31 मार्च तक एक कमेटी जाट आरक्षण पर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के बाद ही सरकार फैसला लेगी।6. ट्रेन सर्विस पर पड़ा असर- शुक्रवार दोपहर 1.05 बजे दिल्ली से अंबाला की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे को सोनीपत के गन्नौर के पास जाट प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया था।- इसके चलते रेलवे ने शुक्रवार रात 1 बजे तक ट्रैक को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस वजह से 130 ट्रेन पर असर पड़ा है।- वहीं पानीपत स्टेशन पर चंडीगढ़ से पहुंची शताब्दी एक्सप्रैस को खाली करा दिया गया। इसमें सवार विदेशी महमानों को होटल में ठहराया गया है, जबकि अन्य सवारियों को दिल्ली भेज दिया गया।- पानीपत में इस वजह से 700 रेल टिकट रिटर्न किए गए। रेलवे को करीब 10 लाख रुपए लौटाने पड़े।- कैंसल होने वाली ट्रेनों में सचखंड़ एक्सप्रेस, कालका-दिल्ली अप एंड डाउन, उंचाहार एक्सप्रेस अप एंड डाउन, शताब्दी एक्सप्रेस अप एंड डाउन, शान-ए-पंजाब, हिमालयन क्वीन, जयानगर एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें हैं।क्या है डिमांड?
- जाट नेता अपनी कम्युनिटी के लिए ओबीसी कैटेगरी में आरक्षण चाहते हैं।
- लेकिन हरियाणा सरकार इस पर राजी नहीं है।
- गुरुवार को जाट नेताओं की सीएम खट्टर के साथ 4 घंटे बैठक चली। इसके बाद उन्होंने इकोनॉमिकली बैकवर्ड क्लासेस का कोटा 10 से 20 पर्सेंट बढ़ाने का एलान किया, ताकि जाट कम्युनिटी को उसमें शामिल किया जा सके।
- जाट नेताओं ने यह ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद तनाव बढ़ने लगा।
#News
आसान घरेलू नुस्खे, ये खराब बालों को भी सुंदर बना देते हैं - GoFrnzy.com
आसान घरेलू नुस्खे, ये खराब बालों को भी सुंदर बना देते हैं
घरेलू कंडीशनर ही बालों के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे आसान और घरेलू उपायों के बारे में जो बालों की खूबसूरती बढ़ाकर आपके व्यक्तित्व को और भी अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं.../*/[sc:afterFooterAd]
#आसनघरलनसख, #यखरबबलकभसदरबनदतह
#HealthTips
Friday Funny joke in ... - GoFrnzy.com
Friday Funny joke in ...
speech of new girl
A newly wed girl was being welcomed at the husband’s home in a traditional manner.
She was asked to give a little speech. She addressed as follows:
“My dear family members, I thank you for welcoming me in my new home and family”, she said “Firstly, with my presence I would not want to create any inconveniences by my being here. I mean that I don’t want you all to change your way of life, your routine.”
“What do you mean my child?” asked the patriarch of the family.
What I mean dad is:
Those who used to wash dishes must carry on washing them.
Those who used to do the laundry must carry on doing it.
Those who cooked shouldn’t stop on my account.
Those who used to clean should clean.
As for me, I am here just to control your son!dump kid
A young boy enters a barber shop and the barber whispers to his Customer, “This is the dumbest kid in the world. Watch while I prove it to you.”
The barber puts a dollar in one hand and two quarters in the other,
then calls the boy over and asks, “Which do you want, son?”
The boy takes the quarters and leaves.
“What did I tell you?” said the barber. “That kid never learns!”
Later, when the customer leaves, he sees the same young boy coming out of the ice cream store. “Hey, son! May I ask you a question? Why did you take the quarters instead of the dollar?”
The boy licked his cone and replied, “Because the day I take the dollar, the game’s over!”bad conductor
A man is working on the buses in the US collecting tickets.
He rings the bell for the driver to set off when there’s a woman half getting on the bus. The driver sets off, the woman falls from the bus and is killed. At the trial the man is sent down for murder and seeing as it’s Texas he’s sent to the electric chair.
On the day of his execution he’s sat in the chair and the executioner grants him a final wish.
“Well” says the man, “Is that your packed lunch over there?” “Yes” answers the executioner. “Can I have that green banana?”Funny Furneal
A family was puzzled when the coffin of their dead mother arrived from the US . It was sent by one of the daughters.
The dead body was very tightly squeezed inside the coffin, with no space left in it when they opened the lid they found a letter on top addressed to her brothers and sisters:
Dear Chandrakantbhai, Arvindbhai, Smitaben and Varsha,
I am sending mothers body to you, since it was her wish that she should be cremated in the compound of our ancestral home.
Sorry, I could not come along as all of my paid leave is consumed.
You will find inside the coffin, under her body, cans of cheese, 10 packets of Tobler chocolates and 8 packets of Badam (peanuts) please divide these among all of you.
On her feet you will find a new pair of Reebok shoes (size 10) for Mohan. There are also 2 pairs of shoes for Radha’s and Lakshmi’s sons. Hope the sizes are correct.
She(dead mother) is wearing 6 American T-Shirts. The large size is for Mohan.
Just distribute the rest among yourselves.
The 2 new Jeans that she is wearing are for the boys. The Swiss watch that Reema wanted is on her left wrist.
Shanta masi, she is wearing the necklace, earrings and ring that you asked for. Please take them off her.
The 6 white cotton socks she is wearing must be divided among my nephews. Please distribute all these fairly.
PS : If anything more required let me know soon as Bapuji is also not feeling too well now a days..BOSS
A boss was complaining in a staff meeting the other day that he wasn’t getting any respect.
Later that morning he went to a local sign shop and bought a small sign that read, “I’m the Boss”.
He then taped it to his office door.
Later that day when he returned from lunch, he found that someone had taped a note to the sign that said. “Your wife called, She wants her sign back!”GIFTS
Three sons left home, went out on their own and prospered. Getting together for Christmas, they discussed the gifts they were able to give their elderly mother.
The first said, “I built a big house for our mother.”
The second said, “I sent her a Mercedes.”
The third smiled and said, “I’ve got you both beat. You remember how mom enjoyed reading the Bible? And you know she can’t see very well. So I sent her a remarkable parrot that recites the entire Bible. It took elders in the church 12 years to teach him. He’s one of a kind. Mom just has to name the chapter and verse, and the parrot recites it.”
Soon thereafter, mom sent out her letters of thanks:
“Dear Milton,” she wrote one son, “The house you built is too huge. I live in only one room, but I have to keep the whole house clean!”“Dear Gerald,” she wrote to another, “I am too old to travel. I stay at home most of the time, so I rarely use the Mercedes.”
“Dearest Donald,” she wrote to her third son, “You have the good sense to know what your Mother likes. The chicken was Dee-licious!”TEST
Once a husband put some urine in a bottle to take to doctor as doctor has given his urine test. But he forgot to take the bottle and left for office. By this time wife saw the bottle and she thought may be some water in the bottle she washed and keep it.
After sometimes husband telephoned her that I forgot to bring the bottle of urine, so I am right now coming home to take the bottle.
Pregnant wife afraid and to avoid scolding she has taken her urine in the same bottle and keep it for his husband. When the man take the bottle to the doctor after urine test doctor told that “You are pregnant”.
The husband came to home and told to wife “I told you not to come top, now doctor is telling that “I am pregnent”.[sc:afterFooterAd]
#FridayFunnyJokeIn
#Entertainment, #Jokes
Thursday, 18 February 2016
खुशखबरी: फिर शुरू हुई 251 रुपये में स्मार्टफोन वाली वेबसाइट, कल हुई थी क्रैश - GoFrnzy.com
खुशखबरी: फिर शुरू हुई 251 रुपये में स्मार्टफोन वाली वेबसाइट, कल हुई थी क्रैश
नई दिल्ली: 251 रुपये में स्मार्टफोन, जिसने भी यह भी यह खबर पढ़ी वो हैरत में पड़ गया. हर कोई इस स्मार्टफोन को के बारे में चर्चा कर रह है. कल यानी गुरुवार को इस स्मार्टफोन को बुक करने के लिए दी गई वेबसाइट www.freedom251.com 251 क्रैश कर गई थी.
कंपनी ने बताया, ”छह लाख हिट्स हर सेकेंड मिलने की वजह से वेबसाइट का सर्वर झेल नहीं पाया. इसलिए वेबसाइट के सर्वर को अपग्रेड किया जा रहा है और 24 घंटे के भीतर दोबारा बिक्री शुरू की जाएगी.” साइट क्रैश होने के बाद कंपनी ने 24 घंटे के लिए स्मार्टफोन की बुकिंग पर रोक लगा दी थी.
लेकिन अगर आप अभी तक इस स्मार्टफोन के लिए ऑर्डर नहीं कर पाए हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. आज सुबह एक बार फिर इस स्मार्टफोन के लिए बुकिंग की जा सकती है. आज सुबह एबीपी न्यूज़ ने जब www.freedom251.com साइट पर जाकर फोन की बुकिंग की तो हम सफलता पूर्वक फोन बुक कर पाए
क्या है खास फ्रीडम 251 में
- फ्रीडम फोन में 4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और क्लियर क्वालिटी का दावा भी है
- 1 जीबी रैम के साथ फोन की 8 जीबी की इनबिल्ट मेमोरी है जिसको बढ़ाकर 32 जीबी तक किया जा सकता है
- 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा है.. 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
- 1.3 गीगाहर्ट्स क्वाड कोर का प्रोसेसर दिया गया है मतलब 251 रुपए में एडवांस प्रोसेसर दिया जा रहा है जो प्रोसेसर तमाम महंगे फोन में इस्तेमाल
- होता है प्रोसेसर से आपके फोन की स्पीड बढ़ती है
- इतना ही नहीं 251 रुपए के इस फोन में एंड्रायड लॉलीपॉप 5.1 का इस्तेमाल किया गया है
”ये कंपनी पैसे लेकर भागने वाली है”
इस मामले में बीजेपी के सांसद किरीट सोमैय्या ने इस फोन की लॉन्चिंग को ‘बड़ा घोटाला’ करार दिया है. एबीपी न्यूज से बात करते हुए सोमैय्या ने कहा कि;” मैं तो फाइनेंस का आदमी हूं, मुझे यह कोई घोटाला लगता है और ट्राइ चेयरमैन को मैंने पूरी बात से अवगत करा कर इसकी बुकिंग पर रोक लगाने की मांग की है.’उन्होंने कहा ‘मैंने इस कंपनी का बैकग्राउंड चैक किया है, सिर्फ तीन महीने पहले कंपनी रजिस्टर्ड हुई है. इसके निदेशक का कोई बैक ग्राउंड नहीं है. ऐसा लगता है कि ये कंपनी सारे पैसे लेकर भागने वाली है.’
क्यों उठ रहे सवाल?
अभी तक कंपनी ने कोई मोबाइल खुद अपनी फैक्टरी में नहीं बनाया है. मोबाइल बनाने के लिए बीआईएस सर्टिफिकेट लेना पड़ता है और उस पूरी प्रक्रिया में महीनों लग सकते हैं. कंपनी ने वादा किया है कि जून में मोबाइल ग्राहक के हाथ में होगा ऐसे में सवाल ये है कि जब अभी एक भी फैक्ट्री नहीं शुरू हुई. एक भी मोबाइल नहीं बना.. बनाने के लिए सर्टिफिकेट तक नहीं लिया तो चार महीने में मोबाइल हाथ में कैसे पहुंचेगा. बीजेपी सांसद किरीट सोमैया को तो शक है कि निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाली स्पीक एशिया जैसी ये कंपनी न हो.//[sc:afterFooterAd]
#कलहईथकरश, #खशखबरफरशरहई251रपयमसमरटफनवलवबसइट
#Gadgets, #Mobiles
10 ड्रिंक्स :इन्हें पीते ही हो जाएंगे रिलैक्स्ड, कई बीमारियों से भी बचेंगे - GoFrnzy.com
10 ड्रिंक्स :इन्हें पीते ही हो जाएंगे रिलैक्स्ड, कई बीमारियों से भी बचेंगे
फूड डेस्क। पाॅल्यूशन की वजह से हमारी बॉडी में ऐसे कई टॉक्सिन्स (जहरीले तत्व) चले जाते हैं जो अनेक बीमारियों की वजह बन सकते हैं। हम बता रहे हैं ऐसे 10 ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें पीते ही आपकी बॉडी टॉक्सिन्स फ्री हो जाएगी और आप हो जाएंगे रिलैक्स्ड :1. पाइनेप्पल जूसकैसे बनाएं : फ्रेश पाइनेप्पल के टुकड़े करके ब्लेंड कर लें। छानकर बिना शक्कर के ही लीजिए।क्या फायदा :पाइनेप्पल में नेचुरल एंजाइम्स होते हैं जो कई बीमारियों से बचाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटी-फ्लेमेटरी एंजाइम शरीर से जहरीले तत्वों को निकाल देते हैं और बॉडी को रिलेक्स करते हैं। पाइनेप्पल में विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। इसलिए चोट के घाव को जल्दी भर देते हैं।2. एप्पल-हनी जूसकैसे बनाएं : एप्पल को छीलकर फ्रेश जूस निकालें। उसमें एक चम्मच शहद और चुटकी भर दालचीनी डालकर ब्रेकफास्ट में लें।क्या फायदा :रॉ एप्पल जूस एक नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट है जो लीवर और किडनी के टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालता है। विटामिन C और एसकॉर्बिक एसिड से भरपूर जूस एजिंग प्रोसेस को कम करता है। यह कार और सिगरेट के धुएं से मिलने वाले टॉक्सिन्स के निगेटिव इफेक्ट से बचाता है।3. पपीते का जूस
कैसे बनाएं : आधा मीडियम साइज का पपीता टुकड़ों में काट लें। इसे ब्लेंडर में डालकर, साथ में 2 चम्मच फ्रेश नींबू का रस, 2 चम्मच शक्कर या शहद और एक चुटकी काली मिर्च और ½ कप पानी में ब्लेंड कर लें। स्वादानुसार नमक भी डाल सकते हैं। ठंडा करके ब्रेकफास्ट में लें।
क्या फायदा :पपीते का जूस डाइजेशन में हेल्प करता है। यह टॉक्सिन्स को बाहर करने में भी उपयोगी है। पपीते में कैरोटेनॉइड और लाइकोपीन भरपूर होते हैं जो आंख, किडनी और टिशूज को प्रोटेक्ट करते हैं। सप्ताह में 2-3 दिन पपीते का जूस जरूर लें।4. एलोवेरा जूसकैसे बनाएं : एलोवेरा की कुछ ताजा पत्तियां लें, अच्छे से धो लें। अब चाकू से उसके किनारे के कांटे वाले भाग को काटकर निकाल दें। पत्तियों के छोटे टुकड़े कर लें। पत्तियों के ऊपर का हरा वाला छिलका निकालकर अलग कर दें। ऐसा करते समय पत्तियों के गूदे के ऊपर की पीले रंग की परत भी साथ में निकाल दें, नहीं तो जूस में कड़वाहट रह जाएगी।
अब इसे मिक्सी में 2 मिनट चला दें। अब इसे गिलास में निकालें, पानी और नमक मिला लें। यदि आप चाहें, तो इसमें फलों का जूस भी मिला सकते हैं।क्या फायदा :एलोवेरा में कार्बोहाइड्रेट्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और डाइजेस्टिव एन्जाइम होते हैं जो इन्फेक्शन का खतरा कम करते हैं। इसका रस शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, कोलेस्ट्राॅल कम करता है तथा ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है।5. गाजर-नींबू का जूसकैसे बनाएं : 4 गाजर लें, अच्छे से साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें 1 चम्मच शक्कर, 3-4 चम्मच ठंडा पानी और किसा हुआ थोड़ा सा अदरक मिलाकर ब्लेंड कर लें। अब एक गिलास में छानकर इसमें1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर लें।क्या फायदा :गाजर का जूस एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक है। यह विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर है। इसमें आयरन भी काफी मात्रा में होता है जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है। इससे आप सारा दिन एनर्जेटिक रहते हैं।6. शलजम-गाजर का जूसकैसे बनाएं : एक छोटा शलजम लें, धोकर काट लें। दो गाजर भी धोकर काट लें। ब्लेंडर में साथ में ब्लेंड कर लें। छानकर पिएं। अगर चाहें तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं।क्या फायदा :इस डिटॉक्सिफाइंग जूस को सप्ताह में 2-3 बार पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और यह लीवर को भी हेल्दी रखता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल बैलेंस रखता है।7. पत्तागोभी का जूसकैसे बनाएं : 3 कप बारीक कटी हुई पत्तागोभी लें और इसे आधा कप पानी के साथ ग्राइंड कर लें। ध्यान रहे कि प्यूरी न बने, कुछ गोभी के टुकड़े दिखते रहें। अब इसे एक जार में प्लास्टिक रैप से ढंककर 3 दिन रूम टेम्परेचर पर रखें। तैयार जूस को छानकर ब्रेकफास्ट में लें।क्या फायदा?पत्तागोभी का जूस विटामिन C और अमीनो एसिड का अच्छा सोर्स है। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। एक गिलास पत्तागोभी का जूस कैंसर, अल्सर और कोलोन की प्रॉब्लम्स से आपको दूर रखेगा।8. नींबू पानीकैसे बनाएं : एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निकालकर चुटकी भर नमक या एक चम्मच शहद के साथ स्वादानुसार सुबह लें। इसे हल्के गरम पानी में भी ले सकते हैं।क्या फायदा :नींबू पानी पीना बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे आसान तरीका है। सुबह उठकर और सोने से पहले एक गिलास नींबू पानी पिएंगे तो हेल्दी रहेंगे। यह इम्यून सिस्टम को ठीक करने से लेकर पिंपल्स दूर करने तक सब में फायदेमंद है। यह झुर्रियों को भी कम करता है।9. अदरक और शहद की चायकैसे बनाएं : एक कप पानी में थोड़ा सा अदरक कीसकर डालें और इसे उबाल लें। अब इसमें अपने टेस्ट के अनुसार चाय की पत्ती डालकर फिर उबालें। इसे छानकर शहद के साथ लें।क्या फायदा :अदरक की चाय शरीर और दिमाग को शांत करती है। रात को एक कप अदरक की चाय लेने से दिन भर का स्ट्रेस दूर होगा और आपका शरीर हेल्दी और क्लीन रहेगा। यह एक नेचुरल पेन रिलीवर भी है जो पेट, चेस्ट और आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में हेल्प करता है।10. पिपरमिंट टीकैसे बनाएं : एक मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियां धोकर एक पॉट में रखें और ऊपर से उबलता हुआ पानी डालें। इसे 3-7 मिनट ढंककर रख दें। अब कप में छान लें। अगर चाहें तो एक चम्मच शहद डालकर लें।क्या फायदा :टेस्ट और ठंडक देने के साथ पिपरमिंट टी डाइजेशन में भी हेल्प करती है। यह अच्छी नींद लाने में भी मदद करती है। साइनस और थ्रोट इन्फैक्शन से बचाती है।/*/[sc:afterFooterAd]
#10डरकसइनहपतहहजएगरलकसड, #कईबमरयसभबचग
#HealthTips